Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

हाईवे लूट गैंग का थरवई पुलिस ने किया खुलासा, चार गिरफ्तार

मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त अंकित धूरिया, शिवम कुमार और बसंत लाल फूलपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

01 Jun 2023

हाईवे लूट गैंग का थरवई पुलिस ने किया खुलासा, चार गिरफ्तार

प्रयागराज। थरवई थाने की पुलिस टीम ने वाराणसी कानपुर हाईवे पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने थरवई, सोरांव, फूलपुर और उतरांव थाने में दर्ज 06 घटनाओं का खुलासा गुरुवार को किया है। इसमें लूट की चार और चोरी की दो घटनाएं शामिल हैं।

मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त अंकित धूरिया, शिवम कुमार और बसंत लाल फूलपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। आकाश कुमार थरवई थाना क्षेत्र का रहने वाला है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें अंकित धूरिया के खिलाफ 07, शिवम कुमार के खिलाफ 09, बसंत लाल के खिलाफ 08 और आकाश कुमार रजक के खिलाफ 07 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारती ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अपने शौक को पूरा करने के लिए अपराध को अंजाम देते थे। वाराणसी कानपुर हाईवे पर रात 08 से 11 बजे के बीच लूट की वारदात को अंजाम देते थे। अभियुक्तों के कब्जे से तमंचा कारतूस, 05 अवैध देसी बम, दो चाकू, 12 एंड्रॉयड फोन, 14 हजार नकद और 05 बाइकें बरामद किया है। लोगों को डरा धमकाकर पर मोबाइल और गहने लूटते थे। यूपीआई का पासवर्ड लेकर पेट्रोल भराते थे और शॉपिंग भी करते थे। डीसीपी गंगानगर के मुताबिक ये अभियुक्त 20 से 24 साल की उम्र के हैं। सभी आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है। गैंग के अन्य अभियुक्तों की अभी पुलिस तलाश कर रही है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News